गाजीपुर, नवम्बर 15 -- गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्रों का संदिग्ध डाटा शिक्षण संस्थाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) की लॉगिन पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनजाति, सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के इन छात्रों के संदिग्ध डाटा को डाउनलोड कर त्रुटियों संबंधी रिपोर्ट और साक्ष्य सहित 20 नवंबर तक संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि आगे की कार्यवाही हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.