चंदौली, मार्च 9 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में सोमवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत विशेष शिविर का आयोजन टिमिलपुर में शुरू किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नौशाद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता एवं कौशल विकास को भी प्रोत्साहित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे इस विशेष शिविर के दौरान पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भाग लें। बौद्धिक सत्र के दौरान प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्ययोजना तथा सात दिवसीय विशेष शिविर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.