धनबाद, मार्च 26 -- रिजर्व बैंक, रांची क्षेत्रीय कार्यालय के जादू से जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को कोयला नगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें धनबाद जिले के 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, बजट, बीमा, निवेश और सतर्कता से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी दी तथा केंद्रीय बैंक की भूमिका को सरल तरीके से समझाया।कार्यक्रम में जादू के माध्यम से वित्तीय संदेशों को प्रस्तुत किया गया ताकि छात्र सहज और रोचक तरीके से सीख सके। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया और इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 11 हजार रुपए, द्वितीय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.