छात्रों के लिए ब्रू ब्रेन्स कोडिंग क्लब का शुभारंभ
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को ब्रू ब्रेन्स कोडिंग क्लब का शुभारंभ हुआ। क्लब का उद्देश्य छात्रों में कोडिंग संस्कृति, नवाचार और समस्या-समाधान कौशल विकसित करना है। मुख्य अतिथि डेलॉयट इंडिया की पार्टनर डॉ. स्वाति जैन ने फीता काटकर क्लब का उद्घाटन किया। इसके बाद विशेषज्ञ संवाद सत्र हुआ। निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत ने कहा कि उद्योग-अकादमिक संवाद छात्रों को भविष्य की जरूरतें समझने में मदद करते हैं। डॉ. स्वाति जैन ने भविष्य की तकनीक और करियर रेडीनेस विषय पर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने उभरती तकनीकों और उद्योग की अपेक्षाओं पर विचार साझा किए और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने सीधे संवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.