बागपत, नवम्बर 16 -- आजाद हिंद फौज की सैनानी खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य की गाथा को अंडमान निकोबार प्रशासन ने बडा सम्मान दिया है। नीरा आर्या की आत्मकथा को वहां के स्कूल पुस्तकालयों में स्थान दिया गया है। ताकि छात्र छात्राएं देश पर बलिदान एक बेटी के इतिहास को जान सके। आजाद हिन्द फौज की वीर सेनानी और खेकड़ा की जन्मभूमि से संबंध रखने वाली महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीरा आर्य ने काला पानी जेल में कठोर यातनाएं झेलकर भी देश के लिए संघर्ष जारी रखा था। अब अंडमान निकोबार द्वीप समूह में उनकी उपस्थिती दर्ज हुई है, लेकिन इस बार वे वहां प्रेरणा बनकर पहुंचीं हैं। अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के शिक्षा निदेशालय ने नीरा आर्य की आत्मकथा मेरा जीवन संघर्ष को वहां के छात्रों और स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। कस्बे के नीरा आर्य स्मारक पुस्तकालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.