जमशेदपुर, फरवरी 18 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज से किताब खरीद के लिए आए करीब 18 लाख रुपये लौट जाएंगे। इसके कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को अद्यतन किताबें पढ़ने को नहीं मिलेंगी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभाग की ओर से किताब खरीद के लिए 20 लाख रुपये भेजे गए थे। इनमें से दो लाख रुपये पिछले वित्तीय वर्ष की किताबों की बकाया राशि के रूप में भुगतान किया गया। शेष करीब 18 लाख रुपये (जिसके लिए पूर्व प्राचार्य डॉ. दिवाकर हांसदा के समय टेंडर भी किया गया था) की किताबों की खरीद नहीं हो सकी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में करीब 40 दिन ही बचे हैं। अब यदि टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी, तब भी उसे पूरा करना मुश्किल है और 31 मार्च के पहले किताबों की खरीद नहीं हो पाएगी। एक पूर्व प्राचार्य के समय विभाग ने किताबों की खरीद के लिए करीब 70 लाख र...