नई दिल्ली, फरवरी 25 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के बेनाउलिम स्थित अवर लेडी ऑफ पट्रोसिनियो कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह पहल स्थानीय विधायक कैप्टन वेंजी वीगास द्वारा शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य गोवा के हर छात्र तक आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस ई-लाइब्रेरी में 10000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध हैं। सभी कक्षाओं के लिए वीडियो लेक्चर्स, सिमुलेशन और प्रैक्टिस मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। साथ ही JEE, NEET, CLAT तथा 40 से अधिक अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट और तैयारी की सुविधा भी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी वही संसाधन प्राप्त कर सकें जो बड़े निजी स्कूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.