छात्रों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरफ्तार
नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। पुलिस ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कॉलेज के गेट पर बैग में रखे छात्रों के मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए 15 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क के विभिन्न कॉलेज में छात्रों की परीक्षा चल रही है। एक कॉलेज के गेट से 16 मई को बैग में रखे छात्रों के मोबाइल चोरी हो गए थे। इस संबंध में पुलिस ने एक छात्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस घटना के बाद से चोरों की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- छात्रों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरफ्तार पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा। उनकी पहचान गुलाम बिलाल और रविंद्र कुमार निवासी तुगलकाबाद दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.