रांची, सितम्बर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी व जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता के मामले में छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा द्वारा इस आंदोलन के लिए विभिन्न जिलों में अपने प्रमुख नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि भाजपा द्वारा आहूत चार दिवसीय इस व्यापक आंदोलन के तहत 8 से लेकर 11 सितंबर तक तिथिवार 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ डीसी एवं एसपी कार्यालय का किया जाएगा घेराव किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग प्रमुख नेताओं को इस आंदोलन के लिए जिम्मेवारी ...