कौशाम्बी, जुलाई 30 -- नगर पंचायत चरवा स्थित आदर्श ग्रामसभा इंटर कॉलेज में गुरुवार को कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं, लेकिन मौजूदा सरकार उनकी शिक्षा और भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली, महंगी शिक्षा और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं के सपने प्रभावित हो रहे हैं। गौरव पांडेय ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने छात्रों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, ...