सिमडेगा, अप्रैल 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कोचेडेगा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर छात्रों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया शिशिर टोप्पो ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही हमारे समाज का भविष्य हैं। यदि उन्हें सही समय पर आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन मिले, तो वे क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। मौके पर अरविंद कुमार, मृदुला बरवा सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 50 बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...