मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं एमआईटी में छात्रों के बीच मारपीट के मामले में अभिभावकों को नोटिस भेजा गया है। मंगलवार व बुधवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में अभिभावकों को नोटिस देने का फैसला किया गया। एमआईटी में जनवरी और फरवरी माह में छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद यह मामला अनुशासन समिति में भेजा गया था। आने वाले हफ्ते में अभिभावकों को कॉलेज अनुशासन समिति के सामने मौजूद रहने को कहा गया है। उधर, पिछले दिनों एमआईटी हॉस्टल में छात्राओं के साथ हुई बदसलूकी मामले में भी जांच की जा रही है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- छात्रों के बीच मारपीट मामले में अभिभावकों को नोटिस जांच के लिए एमआईटी प्रशासन ने एक टीम का गठन किया है। यह भी पढ़ें- ऑर्थो वार्ड में मारपीट मामले की जांच को बनी कमेटी ...