छात्रों के बीच बांटी पढ़ाई सामग्री
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावित्रीबाई फुले शिक्षण अनुदान केंद्र, दास टोला अतरदह में मंगलवार शाम बच्चों के बीच पढ़ाई सामग्री का वितरण हुआ। बैंक अधिकारी तुषार कुमार ने सरकारी स्कूलों के प्रथम से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि का वितरण किया। केन्द्र के संस्थापक चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि यहां पर गरीब बच्चों को शाम में नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। मौके पर शिक्षक शशिरंजन कुमार, शशिभूषण कुमार समेत मोहल्ले के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.