धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी और आसपास के गांवों में फिल्म नुक्कड़ नाटक की टीम पहुंची। पहले बगुला बस्ती में गांव वालों को फिल्म दिखाई। वहां से निकलकर टीम आईआईटी पहुंची। फिल्म की अधिकतर शूटिंग इसी कैंपस में हुई थी। देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले टीम वहां लौटी जहां से उनकी यात्रा ने आकार लिया। फिल्म की कास्ट और क्रू ने कैंपस में छात्रों के साथ विशेष संवाद में हिस्सा लिया। पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लेखक-निर्देशक तन्मय शेखर और मुख्य अभिनेता मोलश्री मौजूद रहे। इंटरैक्टिव टॉक शो में छात्रों के साथ स्वतंत्र सिनेमा, स्ट्रीट थिएटर, और जमीनी कहानियों की ताकत पर चर्चा की गई। फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। इसके बाद फिल्म के निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया, सीमित संसाधन में काम करने की चुनौतियों और वास्तविक लोक...