छात्रों के बीच ओलंपियाड फॉर्म वितरित
जामताड़ा, अक्टूबर 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के निबंधन को लेकर गुरुवार को सीएम उत्कृष्ट 2 जेबीसी में 62 छात्रों के बीच निबंधन फॉर्म वितरित किया गया। समाजसेवी सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि मोहन मिश्रा ने विद्यालय के छात्रों के बीच फॉर्म वितरित किया। इस दौरान भाजपा नेता हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि जेबीसी के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। पढ़ाई से लेकर खेल कूद के क्षेत्र में यहां के छात्रों ने प्रतिभा दिखाई है। इनके प्रतिभा को किसी प्रकार से आर्थिक कारणों से दबने नहीं दिया जाएगा। साथ हीं उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये छात्र जिला हीं नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अपने स्कूल और जिला का नाम रौशन करेंगे। मौके पर प्रधानाध्यापक एबीमाइल टुडू सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.