नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली। छात्र संगठन एसएफआई ने 30 छात्रों को निलंबित किए जाने के विरोध में हंसराज कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र शामिल रहे। छात्रों ने आरोप लगाया कि 20 से 25 तारीख के बीच जारी किए गए निलंबन आदेश पूरी तरह से मनमाने हैं। इनमें वार्षिक उत्सव से जुड़े दुर्व्यवहार और कॉलेज की व्यवस्था में बाधा जैसे अस्पष्ट आरोप लगाए गए हैं। बिना किसी निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक जांच के इस तरह की कार्रवाई कैंपस के लोकतंत्र पर सीधा हमला है। छात्रों ने आरोप लगाया कि निलंबित किए गए छात्रों में चार निर्वाचित छात्रसंघ प्रदाधिकारी, एसएफआई के हंसराज कॉलेज के यूनिट सचिव भी शामिल हैं। एसएफआई की नार्थ दिल्ली की अध्यक्ष उर्सु...