छात्रों के निपुण पहचान पत्र बनेंगे
फरीदाबाद, मई 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग जल्द ही निपुण पहचान पत्र योजना शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल बच्चों की पहचान सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रगति से सीधे जोड़ना है। योजना के तहत कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को विशेष पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पहचान पत्रों की सबसे खास विशेषता इसमें दिया गया क्यूआर कोड होगा। अभिभावक जैसे ही इस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन करेंगे, वे सीधे संबंधित कक्षा के पाठ्यक्रम आधारित शैक्षणिक वीडियो और अध्ययन सामग्री तक पहुंच सकेंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई को घर पर भी बेहतर तरीके से समझने और सहयोग देने में मदद मिलेगी। खासतौर पर उन अभिभावकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.