रामपुर, अगस्त 20 -- नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के गेट पर छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट प्रकरण में पुलिस ने घायल छात्र की माता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार की सुबह की बताई गई है। बताते हैं कि नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से कॉलेज के ही कुछ छात्र जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारु रहते थे। मंगलवार को फिर से मामले की पुनरावृत्ति हुई तब विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कई छात्रों ने मिलकर तुषार और तरुण की जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- छात्र पर चाकू से हमला, तीन पर मुकदमा भाइयों को बचाने पहुंचे सुधांशु उर्फ चिंटू पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने ...