मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र में मीनाक्षी चौक के निकट स्थित इंटर कालेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। छात्रों के बीच मारपीट होने से सडक पर अफरा तफरी मच गयी। राहगीरों ने छात्रों के मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के छात्र मौके से फरार हो गए। मंगलवार दोपहर मीनाक्षी चौक के निकट स्थित इंटर कालेज के बाहर वर्चस्व को लेकर छात्रो के दो गुटों में सडक पर कहासुनी होने लगी। कहासुनी थोडी देर में मारपीट में बदल गयी। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक दूसरे लात घुसे व बेल्टे बरसाई। सडक पर मारपीट होने पर एक लेन में वाहनों की गति थम गयी। काफी देर तक छात्रों में मारपीट होने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। राहगीरों ने छात्रों के बीच मारपीट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.