छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, समर्थन में आए युवक की मौत, उग्र भीड़ ने स्कूल पर बरसाए ईंट-पत्थर
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 15 -- UP News: यूपी के कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कप्तानगंज कस्बे के चकबंदी चौराहे पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को विवाद के बाद संघर्ष हो गया। दोनों गुट एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। एक पक्ष के समर्थन में गए युवक की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक बवाल काटा। स्कूल को चारों तरफ से घेरकर पथराव शुरू कर दिया। कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी ने मोर्चा संभाला, जब जाकर स्थिति सामान्य हुई। एहतियातन आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। बीते 11 अगस्त को कक्षा दसवीं और 11वीं के दो छात्रों में विद्यालय में हैंडपंप पर पानी पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। शुक्रवार को विद्यालय में हाफ डे था। बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.