छात्रों के दमन के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च आज
पटना, जुलाई 24 -- सभी जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सायंकाल में जिला मुख्यालयों में नीट - सीबीएसई परीक्षा में अनियमितताओं और आंदोलित छात्रों के दमन के खिलाफ कैंडल मार्च किया जाएगा। साथ ही, इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी होगा। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजेश राम ने इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को शुक्रवार को दिया। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि यह कैंडल मार्च संबंधित जिलों में महात्मा गांधी अथवा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से नीट एवं सीबीएसई से जुड़ी अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही विसंगतियों तथा विद्यार्थियों पर हुए दमनात्मक हमलों की कड़ी निंदा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.