मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों के नाम, पता, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम,वर्तनी त्रुटि, फोटो आदि में नाम संशोधन कराने का मौका माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने दी है। सचिव के हवाले से जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने इस आशय का आदेश जारी करते हुए वर्ष-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विवरणों में यदि कोई संशोधन कराने की जरूरत हो तो समय रहते प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है, ताकि परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र, अंकपत्र में त्रुटि रहित विवरण दर्ज किया जा सके। उन्होंने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों से प्रधानाचार्य परिषद की वेब साइट upmsp.rdu.in पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल डाउनलोड करने को कहा है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए ...