कन्नौज, अप्रैल 9 -- पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर प्रथम, विद्या ज्ञान नवोदय विद्यालय व समाज कल्याण विभाग से सीबीएसई में संचालित सर्वोदय विद्यालय में चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। चयनित छात्रों को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया गया। उनको आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया। शोभित पाल, श्लोक, सूर्यांस, हिमांशू, अवनीश, अभिषेक, शशांक, सुहानी, दीपांशी, लक्ष्मी का सर्वोदय विद्यालय में चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक रेनू कमल, एसआरजी संजीव कटियार, शिक्षक राकेश कुमार ने बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक लोकेंद्र सिंह, सौरभ द्विवेदी व अन्य शिक्षकों का मार्गदर्शन रहता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक जसवीर सुमन, लोकेंद्र, सौरभ, अंजलि, पूजा, श्रेया, जागृति मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.