छात्रों के उत्पीड़न पर मुख्रर हुए सपाई, सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहनी के जिलाध्यक्ष मनीष चन्द्र सोनकर की अगुवाई में जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरान्त राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा गया। जिसमें सपाइयों की आठ सूत्रीय मांगे शामिल थीं। समाजवादी पार्टी के बाबा साहब अम्बेडकर वाहनी के जिलाध्यक्ष मनीष चन्द्र सोनकर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक होने पर शांतिपूर्ण ढंग से छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने जिस तरीके से उन पर लाठी चार्ज किया और छात्राओं तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया उससे देश कलंकित हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.