छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है एंटी पेपर लीक बिल
दरभंगा, अगस्त 1 -- दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक बिल के पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के हित में एक ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम बताया है। श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा युवाओं और छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। एंटी पेपर लीक बिल परीक्षा में होने वाली अनियमितताओं, पेपर लीक और संगठित नकल जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में मजबूत कदम है। इससे मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा तथा उन्हें अपनी योग्यता और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने का निष्पक्ष अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- यूपी मॉडल ने तोड़ी थी नकल माफिया की कमर: डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.