रामपुर, जून 19 -- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने यूपी बोर्ड वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए संस्थागत छात्रों के आवेदन पत्र अपलोड करने की समय-सारिणी जारी कर दी है। डीआईओएस अंजली अग्रवाल ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित तिथियों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कक्षा 10 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रवेश एवं परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यालयों को प्राप्त परीक्षा शुल्क 10 अगस्त 2026 तक कोषागार में जमा करना होगा। विद्यालयों द्वारा छात्रों का शैक्षिक विवरण एवं परीक्षा शुल्क संबंधी जानकारी 16 अगस्त 2026 (रात्रि 12 बजे तक) परिषद की वेबसाइट पर ऑनला...