देवरिया, फरवरी 12 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय के छात्रों के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवक को कुछ मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। कोतवाली क्षेत्र के कात्यानी टोला निवासी शोभा प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका नाती नीतीश कुमार पुत्र अजय कुमार घर के समीप शौच के लिए गया था। इसी दौरान पास के गांव के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटई कर दिए। मारपीट में नीतीश के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन घायल नीतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। कोतवाली के प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.