छात्रों के आंदोलन से डरी हुई है हेमंत सरकार
गिरडीह, अगस्त 11 -- जमुआ। रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, कायरतापूर्ण और निंदनीय है। भाजपा इस बर्बर पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार अपने भ्रष्ट सिस्टम को चार्ज करने की बजाय, शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे मासूम बच्चों पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे युवाओं और छात्रों पर इस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह भी पढ़ें- झारखंड बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे भाजपाई, हेमंत सरकार से मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.