गिरडीह, अगस्त 13 -- गिरिडीह। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में हुए कथित धांधली के विरोध चल रहे छात्रों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश राज्य सरकार कर रही है। आंदोलनरत छात्र लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। आखिर राज्य सरकार सीबीआई जांच कराने से क्यों डर रही है? उक्त बातें उन्होंने बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। सुरेश साव ने कहा कि सिर्फ एक परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं है। छात्रों की मांग है कि इसकी सीबीआई जांच हो ओर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और छात्रों से वार्ता करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में व...