कटिहार, अगस्त 21 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले के छात्र-छात्राओं और युवाओं की शैक्षणिक तथा छात्रावास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और छात्रावासों तक इस पोर्टल की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: कॉलेज को नामित करने होंगे नोडल पदाधिकारीविद्यार्थी सहयोग पोर्टल की विशेषताएँ डीएम ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक समस्याएं, छात्रावास से जुड़ी शिकायतें तथा सुझाव कभ...