छात्रों की स्मृति में आरा में निकाला कैंडल मार्च
आरा, जुलाई 26 -- आरा। नीट पेपर लीक प्रकरण से उपजे गहरे आक्रोश एवं न्याय की मांग को लेकर रविवार की शाम आरा में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर आरा रेलवे स्टेशन परिसर तक गया, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित छात्र-युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग की। इस अवसर पर आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार और भीम आर्मी भोजपुर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार दोषियों पर अविलंब कठोर कार्रवाई करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करे। यह भी पढ़ें- युवा राजद ने निकाला श्रद्धांजलि कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.