शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड ने छात्रों में बढ़ती जंक फूड की आदत पर रोक लगाने के लिए स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। शैक्षिक कैलेंडर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार शिक्षक बच्चों को जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। वीडियो, विज्ञान क्लब और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बताया जाएगा कि पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में मौजूद रसायन स्वास्थ्य पर किस तरह असर डालते हैं। चिकित्सकों के अनुसार जंक फूड का अधिक सेवन बच्चों में मोटापा, पाचन संबंधी समस्याएं, कमजोरी और एकाग्रता में कमी का कारण बन सकता है। लंबे समय तक इसका सेवन गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। बोर्ड ने डीआईओएस को स्कूलों में पौष्टिक आहार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.