कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद कोचिंग संस्थानों के संचालन, पंजीकरण एवं सुरक्षा मानकों को लेकर उत्पन्न परिस्थितियों के समाधान के लिए बुधवार को केडीए सभागार में एमएलसी अरुण पाठक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में केडीए, अग्निशमन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग के साथ कानपुर कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कोचिंग संस्थानों के सुचारु संचालन पर सहमति बनी। बंद कोचिंग संस्थानों से परेशान संचालकों के साथ छात्र व अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए एमएलसी अरुण पाठक ने पहल की और सभी को एक मंच पर बुलाया। इसमें निर्णय लिया गया कि कोचिंग संचालकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'हेल्प डेस्क' का गठन किया जाएगा। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करे...