नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी कई स्कूलों को ई-मेल के जरिये बम होने की धमकी मिली, जिससे स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभिभावकों को अलर्ट किया और पुलिस को जानकारी दी। धमकी के बाद कई स्कूलों में एहतियातन छात्रों को कक्षाओं से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और बाद में अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। सीआर पार्क और दिल्ली कैंट स्थित निजी स्कूलों के बाहर अभिभावक परेशान नजर आए। अभिभावकों का कहना है कि अब हर सुबह बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उन्हें ई-मेल और मैसेज जांचने पड़ते हैं, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई नई धमकी तो नहीं आई। अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.