नई दिल्ली, जुलाई 23 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक मामलों में दोषियों को कठोर दंड देने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स गठित करने का फैसला लिया है। यह घोषणा उनके आधिकारिक एक्स पोस्ट के माध्यम से की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि युवाओं के हित और भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास...