शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में छात्रों की प्रवेश संबंधी समस्याओं और अन्य मुद्दों को लेकर युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी शनिवार को कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह से वार्ता करने पहुंचे। कुलपति के वहां से चले जाने पर नाराज छात्र विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन समेत अन्य छात्र भी पहुंच गए। विश्वविद्यालय की ओर से कुलानुशासक डॉ. आलोक सिंह वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन छात्र कुलपति से ही वार्ता करने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और छात्रों से वार्ता की। बाद में पुलिस के अनुरोध पर रामजी अवस्थी अपने साथियों के साथ कुलपति से मिले। वार्ता में 25 अगस्त तक सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। ...