देवघर, अप्रैल 28 -- देवघर,प्रतिनिधि कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई प्रतिनिधि मंडल द्वारा देवघर कॉलेज और एएस कॉलेज देवघर का भ्रमण किया गया। कॉलेज में चल रहे छात्रहित में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं हो। कॉलेज में छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि पढ़ाई के दौरान उनकी छोटी से बड़ी हर तरह की समस्याओं का समाधान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई करने को तत्पर है। एनएसयूआई हमेशा छात्र-छात्राओं की आवाज कॉलेजों में बुलंद करने का कार्य करती आई है। मौके पर देवघर एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, सुनील यादव, जिला महासचिव मनीष कुमार, पिंटू यादव, जिला सचिव अभिषेक बरनवाल, अंकित कुमार, समीर केशरी, मयंक कुमार सहित एनए...