प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को यूनियन गेट पर मीडिया से बातचीत में विश्वविद्यालय प्रशासन को धेरा। परिषद ने छात्रो की समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान न कराने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य आलोक त्रिपाठी ने कहा कि सीटों में कटौती, शुल्क व छात्रावास शुल्क वृद्धि, पेयजल और पुस्तकालय की समस्याओं के साथ नियमित कक्षाओं का संचालन न होना तथा शोधार्थियों की फेलोशिप में देरी गंभीर विषय हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए छात्रसंघ की बहाली भी जरूरी है।इकाई अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने कहा कि कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, छात्रावास और चिक...