प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विद्यार्थियों की सफलता केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों तक सीमित नहीं होती बल्कि यह उनके परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति का परिणाम होती है। यह नसीहत सोमवार को डीआईओएस कार्यालय में यूपी बोर्ड के मेधावियों के पुरस्कार समारोह में डीएम अभिषेक पांडेय ने कही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान में लोक भवन सभागार लखनऊ में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- "अच्छे अंक लाने हैं तो सोशल मीडिया से दूरी बनाएं"- CM य...