पलामू, दिसम्बर 27 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने सभी बीइइओ को वर्ग आठ की बोर्ड परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले छात्रों की संख्या और परीक्षा केंद्र का नाम उपलब्ध कराये गए विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में डीइओ ने कहा कि आठवीं बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए पंजीयन सह परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑन लाईन आमंत्रित करने की कार्रवाई प्रारंभ की जानी है। अभी तक विश्रामपुर, रामगढ़, सतरबवा, मनातू, पांकी, हुसैनाबाद, हैदरनगर और चैनपुर प्रखंडों ने प्रतिवेदन उपलब्ध कराया है। शेष प्रखंडों को यथाशीघ्र छात्र संख्या और केंद्र का नाम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.