रांची, मई 14 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। रामटहल चौधरी उच्च विद्यालय तुरमुली में गुरुवार को 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि आदित्य प्रसाद ने कहा कि उक्त विद्यालय सुदूर क्षेत्र में छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रहा है। साथ ही उन्होंने स्कूल के विकास में हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मैट्रीक और इंटर में उतीर्ण छात्रों को अतिथियों ने सम्मानित भी किया। मौके पर रामकुमार दुबे, गोपाल महतो, संजय पटेल, हरिप्रसाद महतो, अमृत महतो, रामकुमार महतो, कुलेश्वर महतो समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...