सीवान, जुलाई 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में भाकपा माले ने छात्रों की रिहाई व पुलिस फायरिंग के खिलाफ प्रतिवाद मार्च गुरुवार को निकाला। इस दौरान सभी मुकदमे वापस लो व सभी गिरफ्तार आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा करने के नारे लगाए गए। शहर के गोपालगंज मोड़ पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि पेपर लीक के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफा की मांग को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सीवान में पुलिस ने एके 47 चलाया। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। यह भी पढ़ें- युवाओं की रिहाई के लिए समाहरणालय पर किया प्रदर्शनपुलिस फायरिंग की निंदा पुलिस फायरिंग की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने इसके जिम्मेवार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासक से डीएम-एसपी पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी का...