देवघर, फरवरी 3 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के देवघर परिसर में फोटोग्राफिक सोसाइटी के तत्वावधान में दो दिवसीय पैराडोलिया फोटो शो का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को फोटोग्राफी, डिजाइन और विजुअल आर्ट के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत 10 मिनट चैलेंज फोटोग्राफी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को सीमित समय में अपने आसपास के आकर्षक दृश्यों को कैमरे में कैद करना था। प्रतियोगिता में छात्रों की त्वरित सोच, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला। उसके बाद प्राइम एंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें टीमों को सिनेमैटिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.