छपरा, फरवरी 14 -- सीपीएस में दो दिवसीय येडूकार्निवल: छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार ने किया सबको मंत्रमुग्ध फोटो- 7 - येडूकार्निवल में भाग लेती सेंट्रल पब्लिक स्कूल की छात्राएं छपरा। सीपीएस में आयोजित येडूकार्निवल ने न केवल छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार का अद्भुत प्रदर्शन किया, बल्कि इसने सभी को शिक्षा और भविष्य के प्रति एक नई उम्मीद और प्रेरणा दी। इस भव्य आयोजन में 2500 से अधिक छात्रों ने अपनी मेहनत और कड़ी लगन से तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स और वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए, जो विज्ञान से लेकर कला और गणित तक हर क्षेत्र में थे। यह कार्यक्रम केवल एक विज्ञान प्रदर्शनी नहीं था, बल्कि छात्रों को उनके रुचि के क्षेत्रों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, और सूचना प्रौद्योगिकी में अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिला। उनकी कड़ी मेहनत ...