हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गोरापड़ाव स्थित चिल्ड्रन्स वैली स्कूल में शनिवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समूह नृत्य, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक और योग प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक हरीश चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य एलडी पाठक ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर बल दिया। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी छात्रों एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल अधिकारी, कमल फुलारा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.