छात्रों की मांगें पूरी करे सरकार, वरना आंदोलन होगा तेज : एआईडीएसओ
घाटशिला, अगस्त 19 -- घाटशिला। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के झारखंड प्रदेश सचिव सोहन महतो ने हजारों की संख्या में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने सरकार से छात्रों की सभी मांगें मानने की अपील करते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बनी सरकारों के कार्यकाल में जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में अनियमितता और धांधली के आरोप लगते रहे हैं। इसी कारण मजबूर होकर छात्र आज सड़कों पर उतरने को विवश हैं। आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल से छात्र डरने वाले नहीं हैं। छात्रों की सभी मांगों को लेकर उनका संगठन आंदोलन के शुरुआती दौर से ही उनके साथ खड़ा है। विधानसभा घेराव में संगठन की अपील पर भी हजारों छात्र शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.