लखनऊ, अप्रैल 23 -- छात्रों के बेहतरी के लिए लविवि के ललित कला संकाय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय के नए भवन का गुरुवार को कुलपति ने लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण वर्ष 1911 में ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था। जर्जर हो चुकी बिल्डिंग की मरम्मत के लिए शासन की ओर से Rs.511.67 लाख के अनुदान से महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन, ललित कला विभाग, टेक्सटाइल विभाग, सेरामिक विभाग सहित विभिन्न भवनों का पुनरुद्धार कार्य कराया गया। जबकि परिसर स्थित छात्रावास भवन का नवीनीकरण कराया गया। जहां परिसर में सड़क निर्माण और ओपन एयर जिम की स्थापना भी कराई गई। इस मौके पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि कला एवं शिल्प महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां से शिक्षित विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने देश-विदेश में लविवि नाम रोशन किया है। संकायाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.