फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- बाल वाटिका-3 से लेकर पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 23 मई तक चलेगा मूल्यांकन, अध्यापक अभिभावकों से भी संवाद करेंगे फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से कक्षा तत्परता कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम बाल वाटिका-3 से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए चलाया जा रहा है, जो निर्धारित अवधि तक जारी रहेगा। इसके तहत दो सप्ताह के भीतर बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा और उनकी प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाई जा रही है। इसमें खेल, संवाद और अनुभव आधारित तरीकों से पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि बच्चों की भागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.