छात्रों की प्रतिभा प्रदर्शन का उत्कृष्ट मंच है हिन्दुस्तान ओलंपियाड
बेगुसराय, सितम्बर 1 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर जिले भर के स्कूली छात्रों में उत्साह चरम पर है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न स्कूलों में निबंधन करवाने वाले छात्र-छात्राओं के बीच होड़ सी मची हुई है। मंगलवार को बछवाड़ा प्रखंड के रानी शिबूटोल रोड स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपना निबंधन कराया।
प्रतियोगिता की जानकारी मौके पर स्कूल के निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक प्रतियोगिता बच्चों के भीतर की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल के कक्षा 1 से 10 के 100 से अधिक छात्रों ने हिन्दुस्तान ओलंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.