छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो सड़कों पर आएंगे, संसद में भड़के अखिलेश, पूछा- पीएम यहां क्यों नहीं बोलते
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- छात्रों का आंदोलन सड़क से संसद तक पहुंच गया है। जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के खिलाफ बुधवार को विपक्षी दल काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और सदन में जबरदस्त नारेबाजी के साथ सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस से चर्चा के बाद भाजपा नीट को लेकर चर्चा के लिए तैयार हो गई लेकिन सपा को बोलने का मौका नहीं मिला। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खासतौर से आक्रोशित नजर आए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बीजेपी का नहीं है। यह मुद्दा छात्र और नौजवानों का है। कांग्रेस और बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए अखिलेश ने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि आपने इनको बुलवा दिया और उनको बुलवा दिया। आप लोगों ने समझौता कर लिया। हमें क्यों नहीं बोलने दिया गया। अखिलेश ने कहा कि हम सब छात्रों के लिए लड़ रहे हैं। खुली चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.